बिजपुर A vs. KGN क्लब शिवपुरा - शिवपुरा NMC





By - Nitin kumar Khatri

शिवपुरा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता, शिवपूरा नवयुवक मंडल क्रिकेट प्रतियोगिता ( Shivpura NMC ) का एक मैच २- अगस्त २०२० को बिजपुर A और KGN क्लब शिवपुरा के बीच खेला गया।

यह मैच शिवपुरा के नोखडिया नाड़ा मैदान में खेला गया। KGN क्लब शिवपुरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले गेंदबाजी का निर्णय KGN क्लब शिवपुरा की टीम को भारी पड़ गया। क्योंकी शिवपुरा की टीम शुरुवाती विकेट लेने में नाकाम रही। पहला विकेट पवन घांची के रूप में 28 रन पर तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा।

इसके बाद तो जैसे रनों की बरसात शुरू हो गई। मेहमान टीम के कप्तान सलीम खान ने चोको और छक्कों की जड़ी लगा दी। सलीम खान ने 34 गेंदों का सामना कर कुल 42 रन जोड़े, जिसमें 2 चोके और 3 लंबे छक्के लगाए।

बिजपुर A ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर कुल 77 रन बनाए। सुनील और प्रकाश ने 1-1 विकेट लिए।

इसके जवाब में उतरी शिवपुरा टीम शुरू में लडखडाती हुई नजर आईं। क्योंकी दूसरे ही ओवर में शिवपुरा ने 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। विपक्षी टीम के दमदार खिलाड़ी बाबू ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए ३ विकेट लिए तथा 1 रन आउट भी किया।

इसके बाद सुनील ने 19 और ललित ने 13 रन बनाकर पारी को संभाला। जिसकी वजह से टीम का कुल स्कॉर 72-8 पहुंचा।

इस प्रकार बिजपुर A टीम ने KGN क्लब शिवपुरा की टीम को 5 रन से हराकर जीत अपने नाम दर्ज की।

Player of the match  बाबु को दिया गया।






टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें